मास्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक डेडलाइन जारी की है। इसको लेकर कीव से लेकर लंदन और वाशिंगटन तक दहशत पैदा हो गई है। पुतिन ने 24 फरवरी की डेडलाइन घोषित की है। 24 फरवरी तक पुतिन की सेना वॉर का स्वरूप 180 डिग्री तक बदल देगी। अगले कुछ दिनों में यूक्रेन की हार तय हो जाएगी, क्योंकि पुतिन ने ऑपरेशन 24 फरवरी लॉन्च कर दिया है। 24 फरवरी 2023 को दुनिया पुतिन की असली ताकत देखेगी। रूस बारूद की ऐसी बारिश करने वाला है कि यूक्रेन की धरती दहल जाएगी। 
पुतिन ने यूक्रेन को पूरी तरह से बर्बाद करने का ऐलान कर दिया है। रूस ने यूक्रेन पर छह मोर्चों से हमला करने की तैयारी की गई है। पूर्व इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने उनसे अपने यूक्रेनी समकक्ष जेलेंस्की को नहीं मारने का वादा किया था। पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट युद्ध के पहले हफ्तों में एक अप्रत्याशित मध्यस्थ के रूप में उभरे थे। बेनेट पिछले साल मार्च में मॉस्को की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से मिले थे। बेनेट की मध्यस्थता के प्रयासों ने रक्तपात को समाप्त करने की भरपूर कोशिश की। उनकी टिप्पणी, शनिवार देर रात ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक साक्षात्कार में पर्दे के पीछे की कूटनीति पर प्रकाश डालती है। नेफ्ताली बेनेट ने कहा कि मैंने कहा था कि मुझे आपकी जुबान चाहिए कि आप जेलेंस्की को नहीं मारेंगे। इस पर पुतिन ने कहा कि मैं जेलेंस्की को नहीं मारूंगा। बेनेट ने बताया कि पुतिन से मुलाकात के बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी।