कैरेबियन समुद्र से उठा तूफान क्यूबा में तबाही मचाने के बाद यह अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य ओर बढ़ रहा है। इसके 8 घंटे में पहुंचने की संभावना है। क्यूबा में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और बारिश हुई। इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई। करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी।

 माना जा रहा है कि यह तूफान 1921 में आए टारपोन स्प्रिंग्स तूफान से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। तूफान फ्लोरिडा के वेस्ट कोस्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी सरकार ने फ्लोरिडा में हफ्ते भर के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी है। तूफान से बचने के लिए लोग तैयारियां कर रहे है। सरकार ने करीब 25 लाख लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए हैं। तूफान क्यूबा से होते हुए मेक्सिको की खाड़ी से फ्लोरिडा की ओर आ रहा है। इसका ज्यादा असर राजधानी टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग शहर में देखने को मिलेगा।