अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अगले पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके अल्लू अर्जुन काफी मेहनत भी कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन हाल ही में बढ़े बालों और दाड़ी के साथ पुष्पा लुक में नजर आए। अल्लू अर्जुन ने अपना वजन पुष्पा द रूल के लिए काफी ज्यादा बढ़ा लिया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल वाले लुक की ये तस्वीरें देखकर फैंस खासे एक्साइटेड नजर आए और सोशल मीडिया पर ये कयास लगाते दिखे कि आखिर फिल्म की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी जिसकी वजह से अल्लू अर्जुन ने अपना वजन इतना ज्यादा बढ़ा लिया है।